एशियाई देशों से संबंधों के विस्तार पर ईरान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i34294-एशियाई_देशों_से_संबंधों_के_विस्तार_पर_ईरान_का_बल
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका सहित एशियाई देशों के साथ सहयोग और संबंधों का विस्तार, ईरान की विदेश नीति के सिद्धांत हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१७ १६:१७ Asia/Kolkata
  • एशियाई देशों से संबंधों के विस्तार पर ईरान का बल

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका सहित एशियाई देशों के साथ सहयोग और संबंधों का विस्तार, ईरान की विदेश नीति के सिद्धांत हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में श्रीलंका के आर्थिक, विज्ञान, तकनीक और शोध के मंत्री सुशील प्रेमा जयंता से मुलाक़ात में श्रीलंका के साथ ईरान के संबंधों को प्राचीन बताया।   उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रतिबंधों के हटने और बाक़ी राशि की अदाएगी में मौजूद रुकावटों के दूर होने से ईरान और श्रीलंका की जनता, परस्पर संबंधों में अधिक निखार के साक्षी है।

इस मुलाक़ात में श्रीलंका के मंत्री सुशील प्रेमा जयंता ने इस मुलाक़ात में अपने देश के प्रति ईरान के सकारात्मक दृष्टिकोणों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की है कि कुछ बाधाओं को दूर करने से ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग में विस्तार होगा।  उनका कहना था कि अतीत की भांति श्रीलंका तेल और तेल उत्पादन ख़रीदता रहेगा।

ज्ञात रहे कि श्रीलंका के आर्थिक, विज्ञान, तकनीक और शोध के मंत्री सुशील प्रेमा जयंता, तकनीक और विज्ञान के मामलों में राष्ट्रपति रूहानी के सलाहकार सूरना सत्तारी के निमंत्रण पर तेहरान के दौरे पर हैं। (AK)