प्लास्को अग्निकांड में दमकल कर्मियों का त्याग सराहनीयः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि प्लास्को व्यापारिक कांप्लेक्स में लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों का त्याग सराहनीय है।
डा. हसन रूहानी ने इस अग्निकांड के प्रभावितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह घटना वास्तव में बहुत ही दर्दनाक है किंतु इस अग्निकांड को नियंत्रित करने में फाएर ब्रिगेड के सदस्यों ने जिस अदम्य साहक का परिचय दिया वह सराहनीय है। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अपने देशवासियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जिस प्रकार से फाएर ब्रिगेड के कर्मियों ने बलिदान दिया उसने सबको उनकी सराहना के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने दूसरों को जीवित बचाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देने वाले दमकल कर्मियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
तेहरान के फाएर ब्रिगेड के प्रमुख ने बताया है कि प्लास्को व्यापारिक केन्द्र में लगी आग को बुझाने के दौरान फाएर ब्रिगेड के 20 सदस्यों के बारे में अभी तक कोई सूचना हमारे पास नहीं है।
ज्ञात रहे कि गुरूवार को राजधानी तेहरान में स्थित बहुमंज़िला प्लास्को व्यापारिक केन्द्र में आग लग गई थी। इस अग्निकांड के बाद सरकार ने शनिवार को आम शोक की घोषणा की है।