इस्राईल के विरुद्ध संघर्ष में फ़िलिस्तीनियों का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35117-इस्राईल_के_विरुद्ध_संघर्ष_में_फ़िलिस्तीनियों_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_ईरान
ईरान के संसद सभापति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार ने ज़ायोनी शासन से मुक़ाबले और संघर्ष में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के समर्थन पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१७ १७:२१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के विरुद्ध संघर्ष में फ़िलिस्तीनियों का समर्थन जारी रहेगाः ईरान

ईरान के संसद सभापति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार ने ज़ायोनी शासन से मुक़ाबले और संघर्ष में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के समर्थन पर बल दिया है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने मंगलवार को लेबनान के विदेशमंत्री जिबरान बासिल से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात करेते हुए कहा कि निकट भविष्य में ईरान फ़िलिस्तीनी इंतेफ़ाज़ा के समर्थन की अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस की मेज़बानी करने वाला है और इस कांफ़्रेंस के आयोजन का लक्ष्य यह है कि फ़िलिस्तीन का मुद्दा, फ़िलिस्तीनियों का समर्थन और ज़ायोनी शासन से टकराव, इस्लामी और अरब जगत की प्राथमिकता हो।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि किसी भी स्थिति में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेनयामीन नेतनयाहू को इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि वह क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों से लाभ उठाते हुए फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और इस्लाम धर्म की पवित्र चीज़ों को निशाना बनाएं और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के विरुद्ध अपने अपराध और अत्याचार बढ़ाते रहेें।

ईरान के संसद सभापति के सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ सोमवार को बैरूत पहुंचे और उन्होंने इस देश के संसद सभापति नबीह बिर्री और लेनबानी संसद में संसदीय मामलों के मंत्री अली क़ान्सू से भी मुलाक़ात की थी। (AK)