ईरान ने की अवैध कालोनियों के निर्माण की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35211-ईरान_ने_की_अवैध_कालोनियों_के_निर्माण_की_निंदा
ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों की भूमि में अवैध कालोनियों के निर्माण की ईरान ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २६, २०१७ ०६:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की अवैध कालोनियों के निर्माण की निंदा

ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों की भूमि में अवैध कालोनियों के निर्माण की ईरान ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यह काम, खुल्लम-खुल्ला अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। बहराम क़ासेमी ने कहा कि विश्व समुदाय को चाहिए कि अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करवाने के लिए वह ज़ायोनी शासन को बाध्य करे।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के कुछ ही दिनों के बाद ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्रालय ने घोषणा की है कि ज़ायोनी युद्धमंत्री और प्रधानमंत्री ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर 2500 नए घर बनाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।  इससे दो दिन पहले भी अधिकृत बैतुल मुक़द्दस की नगरपालिका ने बैतुल मुक़द्दस में 566 नए घर बनवाने की घोषणा की थी जिसकी तत्काल ही व्यापक स्तर पर निंदा की गई थी।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने सीवीसी टीवी चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप, इस्राईल के बहुत महत्वपूर्ण समर्थक हैं।