अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करना, ईरान की नीति हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35451-अफ़ग़ानिस्तान_में_शांति_स्थापित_करना_ईरान_की_नीति_हैः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान की नीति, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय एकता सरकार का समर्थन करते हुए इस देश में स्थिरता स्थापित करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०१७ १७:२० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करना, ईरान की नीति हैः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान की नीति, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय एकता सरकार का समर्थन करते हुए इस देश में स्थिरता स्थापित करना है।

विदेशमंत्री ने तेहरान में अफ़ग़ानिस्तान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष दूत तादा मीची यामामोतो से मुलाक़ात में कहा कि ईरान, अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के समस्त प्रयासों का समर्थन करता है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार यह बयान करते हुए कि ईरान, अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना का इच्छुक है, कहा कि ईरान, अफ़ग़ानिस्तान के समस्त क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

इस मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष दूत तादा मीची यामामोतो ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में ईरान की कार्यवाहियों को सार्थक बताया और ईरान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय एकता सरकार के मज़बूत समर्थन पर बल दिया।

उनका कहना था कि सैनिकों के निकलने के बाद से अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा स्थिति बदतर हो गयी है और पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान शांति व स्थिरता की स्थापना के लिए अफ़़गान सरकार के समस्त प्रयासों के बावजूद, अब भी इस देश में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या अधिक है।

उन्होंने इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान में शांति व स्थिरता की स्थापना में ईरान की सार्थक भूमिका के जारी रहने पर बल दिया। (AK)