इमाम खु़मैनी की स्वदेश वापसी पर कार्यक्रम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35569-इमाम_खु़मैनी_की_स्वदेश_वापसी_पर_कार्यक्रम
इमाम ख़ुमैनी के ईरान आगमन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१७ १५:१५ Asia/Kolkata
  • इमाम खु़मैनी की स्वदेश वापसी पर कार्यक्रम

इमाम ख़ुमैनी के ईरान आगमन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

आज ही के दिन स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी कई वर्षों की जिलावतनी के बाद स्वदेश वापस आए थे।  उनके इसी आगमन के अवसर पर प्रतिवर्ष ईरानी जनता रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करती है।  1979 में जब इमाम ख़ुमैनी कई वर्षों की जिलावतनी के बाद ईरान वापस आए थे जो देश की जनता ने उनका इतना भव्य स्वागत किया था जैसा इतिहास में बहुत कम ही देखने को मिलता है।

मंगलवार को सुबह नौ बजे तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में देश के अधिकारियों के साथ ही गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।  यही वह समय था जब इमाम ख़ुमैनी को लेकर विमान मेहराबाद हवाई अड्डे पर उतरा था।