ईरान ने नहीं किया उल्लंघन राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव काः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35571-ईरान_ने_नहीं_किया_उल्लंघन_राष्ट्रसंघ_के_प्रस्ताव_काः_रूस
रूस का कहना है कि ईरान ने राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१७ १५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने नहीं किया उल्लंघन राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव काः रूस

रूस का कहना है कि ईरान ने राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं किया है।

रूस के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि ईरान द्वारा मध्यम दूरी के मिज़ाइल का परीक्षण, किसी भी स्थिति में राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव के उल्लंघन के अर्थ में नहीं है।

सरगेई रियाबकोफ ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 में ईरान के लिए मध्यम दूरी के मिज़ाइल के परीक्षण पर प्रतिबंध की बात नहीं है।  उन्होंने कहा कि ईरान के मिज़ाइल परीक्षण के बारे में आपातकालीन बैठक बुलाया जाना, इस विषय के राजनीतिकरण करने के अर्थ में है।  योरोपीय संघ ने भी ईरान द्वारा मिज़ाइल के परीक्षण पर प्रतिक्रिया दी है।

ज्ञात रहे कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव क्रमांक 2231 ईरान को केवल बैलिस्टिक मिज़ाइल के परीक्षण से रोकता है जो परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम हो।