इस्लामी क्रान्ति की वर्षगांठ, इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर पहुंचे वरिष्ठ नेता
Feb ०१, २०१७ ०९:२७ Asia/Kolkata
ईरान की इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी की स्वदेश वापसी तथा इस्लामी क्रान्ति की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर पहुंचे और इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था के वास्तुकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने आयतुल्लाह हाशेमी रफ़संजानी की क़ब्र पर भी जाकर क़ुरआन की तिलावत की और शहीदों के मज़ारों की भी ज़ियारत की।
हर साल इमाम ख़ुमैनी की स्वदेश वापसी तथा इस्लामी क्रान्ति की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई तेहरान के क़बरिस्तान में स्थित इमाम ख़ुमैनी के मज़ार तथा शहीदों के क़ब्रों की ज़ियारत के लिए जाते हैं।
टैग्स