अमरीकी दावे निराधार और घिसे पिटे हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35717-अमरीकी_दावे_निराधार_और_घिसे_पिटे_हैंः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह दावा कि ईरान द्वारा मीज़ाइल परीक्षण, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों से विरोधाभास रखता है, निराधार और घिसा पिटा है तथा भड़काऊ कार्यवाही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १७:२० Asia/Kolkata
  • अमरीकी दावे निराधार और घिसे पिटे हैंः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह दावा कि ईरान द्वारा मीज़ाइल परीक्षण, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों से विरोधाभास रखता है, निराधार और घिसा पिटा है तथा भड़काऊ कार्यवाही है।

बहराम क़ासिमी ने गुरुवार की शाम अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ़्लेन के ईरान के बारे में दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान के किसी भी मीज़ाइल की परमाणु वार हेड्स ले जाने के लिए डिज़ाइनिंग नहीं की गयी है इसीलिए मीज़ाइल परिषद सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से बयान एेसी स्थिति में सामने आए हैं कि क्षेत्र में अमरीका के समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों से संघर्ष में ईरान के प्रयास किसी से ढके छिपे नहीं हैं और खेद की बात है कि अमरीका, ईरानी राष्ट्र की सराहना करने के बजाए घिसे पिटे दावे करके और बिना सोची समझी नीति अपनाकर व्यवहारिक रूप से आतंकवादी गुटों की सहायता कर रहा है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने  कहा कि सात इस्लामी देशों के नागरिकों पर अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध के अमरीकी सरकार का जातीवादी और नस्लभेदी फ़ैसले से एक बार फिर सिद्ध हो गया कि अमरीकी अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय नियमों और सिद्धांतों की अनदेखी कर रहे हैं।

उनका कहना था कि अमरीकी सरकार को क्षेत्रीय देशों के बीच मतभेद फैलाने के बजाए जिसका मुख्य अपने हथियारों के बाज़ार को फिर से गर्म करना है, यमन में युद्ध अपराधों से जो उसके घटकों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है, दूर हो जाना चाहिए। (AK)