ईरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंध अनुचितः रूस
रूस के कई सांसदों ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध, स्वेच्छा से उठाए गए अनुचित क़दम हैं।
रूसी संसद डयूमा में अन्तर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रमुख सहित कई वरिष्ठ सांसदों ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध हर हिसाब से अनुचित और जेसीपीओए के विपरीत हैं।
लियोनिद इसकोतेस्की ने कहा कि ईरान अब भी जेसीपीओए का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एेसे प्रतिबंध हैं जिनको अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त नहीं है और स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ईरान के 13 लोगों और 12 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमरीकी सरकार का दावा है कि ईरान का हालिया मिज़ाइल परीक्षण, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध है।
उल्लेखनीय है कि ईरान ने बारंबार यह घोषणा की है कि उसके बैलिस्टिक मिज़ाइलों को परमाणु वार हेड ले जाने के उद्देश्य से डिज़ाइन नहीं किया गया है। तेहरान का कहना है कि वह एनपीटी के प्रति कटिबद्ध है।