ईरानी नागरिकों के कुवैत प्रवेश पर प्रतिबंध की रिपोर्ट गलत, कुवैती दूतावास
तेहरान में कुवैत के दूतावास ने ईरान सहित सात देशों के नागरिकों के कुवैत प्रवेश पर प्रतिबंध की खबरों का खंडन किया है।
कुवैत में तेहरान के दूतावास ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित सात इस्लामी देशों के नागरिकों के कुवैत प्रवेश पर प्रतिबंध की रिपोर्टों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।
याद रहे कुछ संचार माध्यमों ने कहा था कि कुवैत ने ईरान सहित सात इस्लामी देशों के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
तेहरान में कुवैत के दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुवैत ने मित्र देश इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित उन सभी देशों के नागरिकों के बारे में कोई फैसला नहीं किया है जिनका उल्लेख कुछ संचार माध्यमों में किया जा रहा है।
तेहरान में कुवैत के दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुवैत में विभिन्न देशों के नागरिक रहते हैं जिनमें ईरान के नागरिक भी पूरी सुरक्षा के साथ अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं और उन्हें सभी अधिकार प्राप्त हैं और उनके रिश्तेदार जब चाहे वीज़ा लेकर कुवैत की यात्रा कर सकते हैं । (Q.A.)