सीरिया के राजनैतिक समाधान के प्रति कटिबद्ध हैं-ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35885-सीरिया_के_राजनैतिक_समाधान_के_प्रति_कटिबद्ध_हैं_ईरान
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि तेहरान, सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान के प्रति कटिबद्ध है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०५, २०१७ १८:०३ Asia/Kolkata
  • सीरिया के राजनैतिक समाधान के प्रति कटिबद्ध हैं-ईरान

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि तेहरान, सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान के प्रति कटिबद्ध है।

अली शमख़ानी ने तेहरान में सीरिया के संबन्ध में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत के साथ भेंट में सीरिया की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।  इस भेंटवार्ता में उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान, सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान में बहुत गंभीर है।  उन्होंने कहा कि सीरिया संकट का समधान, युद्ध के माध्यम से संभव नहीं है।  अली शमख़ानी ने साथ में यह भी कहा कि जबतक सीरिया में दाइश और नुस्रा फ्रंट जैसे आतंकी गुटों की उपस्थिति तक वहां पर शांति स्थापित होना कठिन है।  उन्होंने कहा कि आस्ताना बैठक, सीरिया संकट के समाधान का उपयुक्त मार्ग है।

इस भेंटवार्ता में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत एलेक्ज़ेंडर लारेंतेफ ने सीरिया के संदर्भ में ईरान की भूमिका की सराहना की।  उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी गुट सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान के पक्षधर नहीं हैं उनके विरुद्ध ईरान, रूस और सीरिया का सहयोग जारी रहेगा।