अमरीका का एक और आमानवीय चेहरा आया सामने
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35895-अमरीका_का_एक_और_आमानवीय_चेहरा_आया_सामने
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के ख़िलाफ़ कुछ और नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस नए प्रतिबंध के अनुसार अब अमरीकी कंपनियां, ईरान को चिकित्सा उपकरणों को नहीं बेच पाएंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०१७ १५:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीका का एक और आमानवीय चेहरा आया सामने

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के ख़िलाफ़ कुछ और नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस नए प्रतिबंध के अनुसार अब अमरीकी कंपनियां, ईरान को चिकित्सा उपकरणों को नहीं बेच पाएंगी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों के क़ानून में फेरबदल करते हुए ईरान को चिकित्सा उपकरणों और उनके संसाधनों की बिक्री को प्रतिबंधित सूची में वृद्धि कर दी है। अमरीकी क़ानून के अनुसार चिकित्सा उपकरण, उन वस्तुओं में शामिल हैं जिनकी बिक्री के लिए अमरीकी सरकार से अनुमति लेना ज़रूरी होता है।

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के लिए चिकित्सा उपकरणों की बिक्री से संबंधित नवीनतम प्रतिबंधों में जिन उपकरणों को जोड़ा है उनमें ऑक्सीजन बनाने वाली मशीनें, विभिन्न प्रकार की एक्स-रे मशीनें और टरमोग्राफ़ी की मशीनें तथा अन्य उपकरण आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बराक ओबामा की सरकार ने परमाणु समझौते के बाद ईरान के ख़िलाफ़ कुछ प्रतिबंध समाप्त कर दिए थे जिनमें परमाणु चिकित्सा बनाने वाली मशीनें भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: अमरीका ने ईरान को फ़ायर ब्रिगेड के पाइप बेचने पर प्रतिबंध लगाया!!!

इस बीच चिकित्सा उपकरणों पर ट्रम्प सरकार द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के उप स्वास्थय मंत्री रसूल दीना रवनद ने अमरीकी वित्त मंत्रालय के इस ताज़ा फ़ैसले पर कहा कि चिकित्सा उपकरणों पर प्रतिबंध एक अमानवीय क़दम है क्योंकि इस प्रकार के प्रतिबंध से मानव जीवन की सुरक्षा को ख़तरा पहुंचने के अलावा और कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

दूसरी ओर कुछ अमरीकी मनावाधिकार संगठनों ने ट्रम्प सरकार के इस फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मनावाधिकार संगठनों का मानना है कि अमरीकी सरकार के इस क़दम से पूरी दुनिया में अमरीका के विरूद्ध एक नकारात्मक सोच का प्रचार होगा।  (RZ)