ईरान ने की काबुल विस्फोट की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36093-ईरान_ने_की_काबुल_विस्फोट_की_निंदा
ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हुए विस्फोट की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१७ १४:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की काबुल विस्फोट की निंदा

ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हुए विस्फोट की भर्त्सना की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके काबुल में होने वाले विस्फोट की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

मंगलवार को काबुल के सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए हमले को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने क्षेत्रीय एवं विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बताया।

उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और प्रभावितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सारे देशों और सरकारों को एकजुट होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित अफ़ग़ानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।