ईरान और फ्रांस मिलकर बनाएंगे कैंसर की दवा
ईरान की दारलान चिकित्सा और फ्रांस की ईपसन (Epson), कंपनी मिलकर कैंसर की दवा तैयार करने की संयुक्त फैक्ट्री लगाएंगे।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और फ्रांस की यह संयुक्त फैक्ट्री पूर्वी तेहरान में स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क में स्थापित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारख़ाने का विकास कार्य रविवार से आरंभ कर दिया गया है।
रविवार को ईरान-फ्रांस संयुक्त फैक्ट्री के उद्घाटन के अवसर पर दारलान चिकित्सा कंपनी और ईपसन के बीच हुए समझौते का अनावरण भी किया गया। इस कारख़ाने में "डीफ़र्लन" नामक दवा तैयार की जाएगी जो प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होती है।
दोनों देशों की कंपनियों के बीच हुए समझौते के अंतर्गत फ्रांसीसी कंपनी ईरान में उक्त दवा की तैयारी के साथ ही टेक्निकल जानकारी और प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि कैंसर की दवा बनाने का यह कारख़ाना यूरोप के जीएमपी के स्तर के अनुसार स्थापित किया जाएगा और क्षेत्र के दस से अधिक देशों के लिए उनकी ज़रूरत के अनुसार डीफ़र्लन, ईरान से निर्यात किया जाएगा। (RZ)