क्षेत्र के देशों से सहयोग बढ़ाना चाहते हैं,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36526-क्षेत्र_के_देशों_से_सहयोग_बढ़ाना_चाहते_हैं
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र के सभी देशों से अपने संबंध बढ़ाना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १५, २०१७ १२:२६ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र के देशों से सहयोग बढ़ाना चाहते हैं,

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र के सभी देशों से अपने संबंध बढ़ाना चाहता है।

बुधवार की सुबह ओमान और कुवैत की यात्रा पर रवाना होते समय राष्ट्रपति रूहानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के देश ईरान से संबंधों के विस्तार की इच्छा रखते हैं जिसका ईरान स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि कुवैत की सरकार ने फ़ार्स खाड़ी के छह अरब देशों की इस इच्छा से ईरान को अवगत करवाया कि वह वार्ता के माध्यम से हर प्रकार के मतभेद को दूर करने और संबंधों को विस्तृत करने में रूचि रखते हैं।

डाक्टर रूहानी ने कहा कि ईरान की नीति पड़ोसी देशों से सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी किसी पड़ोसी देश पर हमले, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप तथा अपने विचार थोपने के बारे में नहीं सोचा। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि फ़ार्स खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा ईरान के लिए विशेष महत्व रखती है, इस सुरक्षा का बंदोबस्त क्षेत्र के देशों के हाथों होना चाहिए बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप हमेशा नुक़सान पहुंचाता रहा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बल देकर कहा कि क्षेत्र के देश समझदार हैं और वह फ़ार्स खाड़ी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं।

डाक्टर रूहानी ने कहा कि फ़ार्स खाड़ी के देशों के साथ ईरान के संबंधों के विस्तार की संभावनाएं मौजूद हैं।

डाक्टर रूहानी ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस यात्रा में इराक़, सीरिया और यमन की स्थिति के बारे में कुवैत और ओमान के अधिकारियों से बातचीत होगी इस लिए कि यमन में रक्तपात बंद करवाने में इन देशों की प्रभावी भूमिका हो सकती है।

राष्ट्रपति रूहानी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ओमान और कुवैत गए हैं।