सीरिया में अमरीकी सैनिकों का प्रवेश, अस्थिरता को बढ़ाएगा , विदेशमंत्री
ईरान के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अवसर पर सीएनएन से वार्ता में बल दिया है कि अमरीकी सैनिक अगर सीरिया में घुसे तो इससे क्षेत्र में अस्थिरता ही बढ़ेगी।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीकी सैनिकों ने इराक़ पर क़ब्ज़ा किया तो वहां दाइश जैसा आतंकवादी गुट पैदा हुआ और अगर सीरिया में विदेशी सैनिक घुसे तो आतंकवादियों को , युवाओं को खुद से जोड़ने का नया बहाना मिल जाएगा।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि जिन लोगों को आतंकवादी गुट दाइश को बनाया है वह वही लोग थे जिन्होंने ईरान के पूर्व तानाशाह को हथियार दिये थे और अलकायदा को बनाया और उसे हथियार दिये थे।
विदेशमंत्री ने अमरीका की नयी सरकार द्वारा ईरान के खिलाफ उठाए गये क़दमों के बारे में कहा कि जिसने भी अतीत में ईरान को आज़माया है उसे अच्छी तरह से मालूम है कि ईरानी कभी भी, धमकी को महत्व नहीं देते अलबत्ता परस्पर सम्मान और संयुक्त हितों पर आधारित भाषा का उत्तर देते हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने भी प्रतिबंधों का सहारा लिया था लेकिन आखिरकार उन्हें ईरानी जनता के इरादे के सामने झुकना पड़ा और वह इस लिए ईरान के साथ वार्ता की मेज़ पर आए क्योंकि प्रतिबंधों का कोई फायदा नहीं हुआ था। (Q.A.)