ज़रीफ़ की अमरीकी विदेशमंत्री से मुलाक़ात की कोई योजना नहीं- क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36728-ज़रीफ़_की_अमरीकी_विदेशमंत्री_से_मुलाक़ात_की_कोई_योजना_नहीं_क़ासेमी
ईरान के विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि म्यूनिख बैठक के दौरान ईरान के विदेशमंत्री का अमरीकी विदेशमंत्री से भेंटवार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१७ ११:४८ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ की अमरीकी विदेशमंत्री से मुलाक़ात की कोई योजना नहीं- क़ासेमी

ईरान के विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि म्यूनिख बैठक के दौरान ईरान के विदेशमंत्री का अमरीकी विदेशमंत्री से भेंटवार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार को कहा कि अमरीका के साथ ईरान का किसी प्रकार का संपर्क नहीं है।  उन्होंने कहा कि इस आधार पर तेहरान और वाशिंग्टन के बीच वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि हमने बारंबार घोषणा की है कि परमाणु मामले, इसके तकनीकी आयाम और जेसीपीओए के बारे में आईएईए के माध्यम से ही वार्ता संभव है।

ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री डा. जवाद ज़रीफ़ इस समय जर्मनी के नगर म्यूनिख में म्यूनिख शांति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।  यह बैठक शुक्रवार को आधिकारिक रूप में आरंभ हुई है।