म्यूनिख शांति सम्मेलन में ज़रीफ़ की भेंटवार्ताएं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36758-म्यूनिख_शांति_सम्मेलन_में_ज़रीफ़_की_भेंटवार्ताएं
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कई नेताओं से भेंटवार्ताएं कीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१७ १५:०८ Asia/Kolkata
  • म्यूनिख शांति सम्मेलन में ज़रीफ़ की भेंटवार्ताएं

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कई नेताओं से भेंटवार्ताएं कीं।

ईरानी विदेशमंत्री ने म्यूनिख सम्मेलन में इराक़ के प्रधानमंत्री, स्पेन के विदेशमंत्री और आईएईए के महानिदेशक से भेंटवार्ताएं कीं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के साथ भेंट में आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध और द्विपक्षीय संबन्धों के बारे में विचार-विमर्श किया।  उन्होंने आईएईए के महानिदेशक यूकियो अमानो से भी बातचीत की।  इस भेंटवार्ता में जेसीपीओए के बारे में बात की गई।  दूसरी ओर स्पेन के विदेशमंत्री एलफोन्सो दैसतीस ने भी ईरान के विदेशमंत्री से मिलकर द्विपक्षीय संबन्धों के अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया।  इससे पहले विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने विश्व के कई अन्य नेताओं से म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भेंटवार्ताएं की थीं।