परमाणु समझौते को नष्ट नहीं होने देंगेः ज़रीफ़
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाला परमाणु समझौता अभी भी पूर्ण रूप से व्यवहारिक है।
ज़रीफ़ ने सीएनएन को दिये साक्षात्कार में कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के वक्तव्यों के बावजूद ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले परमाणु समझौते जेसीपीओए, को व्यवहारिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी विशेषज्ञ भी यह बात मानते हैं कि यह समझौता न केवल अमरीका के लिए बल्कि सभी पक्षों के लिए लाभदायक है।
विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि ईरान को घुटने टेकने पर विवश नहीं किया जा सकता क्योंकि तेहरान, धमकियों को कोई महत्व नहीं देता। उन्होंने कहा कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने आर्थिक प्रतिबंधों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध प्रयोग किया किंतु उन्हें विफलता का मुंह देखना पड़ा। विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि जब आर्थिक प्रतिबंधों का हथकण्डा फेल हो गया तो अमरीकी राष्ट्रपति को वार्ता की याद आई।