ईरानी मीज़ाईल अपने बचाव के लिए हैं, ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़
Feb २०, २०१७ १४:४० Asia/Kolkata
-
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़
अमरीका और इस्राईल की ओर से ईरान को आक्रमक पक्ष के रूप में चित्रित करने की कोशिश के बीच ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के मीज़ाईल दुश्मन के ख़तरे से राष्ट्र की रक्षा के साधन हैं।
उन्होंने बीबीसी से इंटर्व्यू में जो सोमवार को प्रसारित हुआ, कहा, “मीज़ाईल हमारे रक्षात्मक साधन हैं। हम स्वाधीन देश हैं”। ये मीज़ाईल हमारी रक्षा के लिए हैं।
ग़ौरतलब है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अनेक अवसर पर इस बात पर बल दे चुका है कि उसके मीज़ाईल इस तरह डिज़ाईन ही नहीं हुए हैं कि परमाणु वारहेड्स ले जा सकें और न ही ईरान इस तरह की किसी परियोजना पर काम कर रहा है। (MAQ/N)
टैग्स