ईरानः यूरोपीय देश विश्वसनीय व्यापारिक साझेदार हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36914-ईरानः_यूरोपीय_देश_विश्वसनीय_व्यापारिक_साझेदार_हैं
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि तेहरान, यूरोपीय देशों को एक विश्वसनीय व्यापारिक साझेदार मानता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०१७ ०६:३६ Asia/Kolkata
  • ईरानः यूरोपीय देश विश्वसनीय व्यापारिक साझेदार हैं

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि तेहरान, यूरोपीय देशों को एक विश्वसनीय व्यापारिक साझेदार मानता है।

सोमवार को म्यूनिख़ में एक आर्थिक डिबेट के दौरान, जवाद ज़रीफ़ ने उल्लेख किया कि ईरानी जनता को जर्मनी के अच्छे सहयोग का अनुभव रहा है और यही स्थिति जर्मन जनता की भी रही है।

ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि यूरोप को कभी भी ईरान के साथ व्यापार करने और आर्थिक सहयोग में नुक़सान नहीं हुआ है, यहां तक कि प्रतिबंधों के दौरान भी ईरान ने यूरोप की निजी एवं सरकारी कंपनियों के साथ किए गए समझौतों का पालन किया है।

एक सवाल के जवाब में कि ईरान में विदेशी निवेश को किस हद तक रिस्क है? ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान में पूर्ण रूप से शांति है और देश का आर्थिक ढांचा लोगों पर निर्भर करता है, ईरान अपने आर्थिक विकास का आधार सीमाओं से बाहर नहीं बनाता है। msm