वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में तेहरान में फ़िलिस्तीन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36924-वरिष्ठ_नेता_की_उपस्थिति_में_तेहरान_में_फ़िलिस्तीन_पर_अंतरराष्ट्रीय_सम्मेलन_शुरू
मंगलवार की सुबह तेहरान में फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा के समर्थन में छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में शुरु हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०१७ ०९:५२ Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में तेहरान में फ़िलिस्तीन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

मंगलवार की सुबह तेहरान में फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा के समर्थन में छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में शुरु हो गया।

सम्मेलन में पहुंचते ही इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई ने इंतेफ़ाज़ा में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के 80 देशों से लगभग 700 विद्वान और अधिकारी भाग ले रहे हैं।

21 और 22 फ़रवरी को आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रवक्ता काज़िम जलाली ने बताया है कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में 80 देशों के 700 विदेशी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में पहला इंतेफ़ाज़ा, 1987 से 1993 के बीच हुआ और दूसरा इंतेफ़ाज़ा सन 2000 में शुरू हुआ। msm