ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेंगे
Feb २७, २०१७ १७:०२ Asia/Kolkata
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ आर्थिक सहयोग संगठन या इको के 22वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने बताया कि ज़रीफ़ इको के विदेश मंत्रियों के 22वें सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से पाकिस्तान की यात्रा पर हैं, जो मंगलवार 28 फ़रवरी को पाकिस्तान में आयोजित होगा।
क़ासमी का कहना था कि बुधवार को इको का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी भी पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।
ईरान, तुर्की, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, उज़बेकिस्तान, क़ज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान और आज़रबाइजान इको के सदस्य देश हैं। msm
टैग्स