अमरीकी विदेशमंत्रालय के मानवाधिकार की वार्षिक रिपोर्ट, वही घिसे पिटे दावे
अमरीकी विदेशमंत्रालय ने मानवाधिकार के बारे में अपने वार्षिक रिपोर्ट शनिवार की सुबह जारी की जिसमें अतीत की भांति ईरान के बारे में निराधार दावे दोहराए गये हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी विदेशमंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जिसमें वह दावा करता है कि वह विभिन्न देशों में मानवाधिकार की स्थिति की समीक्षा करता है, ईरान पर वही घिसे पिटे आरोप लगाए हैं।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्ष 2013 में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ग़ैर स्वतंत्र चुनाव के बाद सत्ता में पहुंचे।
यह दावा एेसी हालत में किया गया है कि ईरान में आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रपति चुनाव में जनता की भरपूर उपस्थिति का पूरी दुनिया में चर्चा रहा और दूसरे देशों ने भी इस भव्य राष्ट्रपति चुनाव की सराहना की थी।
अमरीकी विदेशमंत्रालय की इस वार्षिक रिपोर्ट में ईरान की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भिन्ताओं की अनदेखी करते हुए ईरान पर समलैंगिको के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। (AK)