ईरान में चुनाव आयोग की गतिविधियों का आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37718-ईरान_में_चुनाव_आयोग_की_गतिविधियों_का_आरंभ
देश में चुनाव आयोग ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार की शाम औपचारिक रूप से अपनी गतिविधियां आरंभ कर दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०१७ २२:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान में चुनाव आयोग की गतिविधियों का आरंभ

देश में चुनाव आयोग ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार की शाम औपचारिक रूप से अपनी गतिविधियां आरंभ कर दी हैं।

ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फज़ली  ने इस अवसर पर चुनाव आयोग के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और चुनाव के बेहतर आयोजन के लिए अधिकारियों की तैयारियों का जायज़ा लिया। 

औपचारिक घोषणा के अनुसार ईरान में बारहवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी 12 से 16 मार्च तक नामंकन पत्र जमा करा सकते हैं। 

इसी प्रकार ईरान की निरीक्षक परिषद द्वारा जिन प्रत्याशियो की राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की योग्यता की पुष्टि हो गयी होगी वह 20 दिनों तक अपना चुनावी अभियान चला सकते हैं। 

नगर व ग्राम परिषद के लिए नामंकन पत्र भरने की प्रक्रिया भी 20 मार्च से शुरु होगी और 26 मार्च तक जारी रहेगी। 

इसी के मध्य संसदीय उपचुनाव भी आयोजित होगा जिसके लिए नामंकन पत्र भरने का समय शनिवार की रात खत्म हो गया। 

ईरान में  पांचवा इस्लामी नगर व ग्रामीण परिषद  , बारहवां राष्ट्रपति चुनाव और संसद का उप चुनाव आगामी 19 मई को आयोजित होगा। (Q.A.)