ईरान विरोधी मानवाधिकार की रिपोर्ट, राजनीति से प्रेरित हैः विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान मानवाधिकार की उस रिपोर्ट को जो विशेष राजनैतिक लक्ष्यों और कुछ देशों के डिक्टेट से तैयार की गयी है, स्वीकार ही नहीं करता।
ईरान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद की रिपोर्टर असमा जहांगीर ने अपनी पहली ईरान विरोधी रिपोर्ट में ईरान में मादक पदार्थ संघर्ष की प्रक्रिया और सज़ाए मौत के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त और तेहरान पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन और व्यक्तिगत आज़ादी के उल्लंघन का आरोप लगाया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इस रिपोर्ट पर प्रतक्रिया व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि इस रिपोर्ट का लक्ष्य, ईरान में मानवाधिकार की स्थिति को दयनीय दर्शाना है जो मानवाधिकार परिषद के कुछ देशों के आदेश पर तैयार की गयी है।
बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान के विरुद्ध मानवाधिकार की रिपोर्ट के समर्थक बहुत देशों के मानवाधिकार के संबंध में काले कारनामे हैं और यही ईरान के विरुद्ध तैयार की गयी इस रिपोर्ट की अविश्वनीयता का पक्का प्रमाण है। (AK)