ईरान, विश्व की बड़ी मिसाइल शक्ति, अलाउद्दीन बुरुजर्दी
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान थोपे गये युद्ध के ज़माने में दूसरे देशों से मिसाइल मांगता था किंतु आज ईरान मिसाइल शक्ति के क्षेत्र में विश्व के बड़े देशों में शामिल है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सोमवार को तेहरान में अमरीका द्वारा मानवाधिकारों के हनन के उदाहरणों पर चर्चा के लिए आयोजित एक सम्मेलन में भाषण के दौरान कहा कि इस्राईल ने जो ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया उसकी एक वजह ईरान में शहादत की संस्कृति व क़ुरआने मजीद की राह पर चलना भी है।
उन्होंने मध्य पूर्व में अमरीकी अपराधों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रीय देशों में अमरीकी हमलों के परिणाम में हर रोज़ पांच हज़ार लोग मारे गये।
उन्होंने कहा कि अमरीका ने गत दो दशकों के दौरान अफगानिस्तान और इराक़ पर अपनी पूरी ताक़त से हमला किया और इराक़ के तेल पर क़ब्ज़ा के लिए उसने हर महीने बारह अरब डॅालर खर्च किये।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने इसी प्रकार सीरिया संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस देश के राष्ट्रपति सभी दबावों के बावजूद अपने देश की जनता के साथ रहेंगे।
याद रहे अमरीका द्वारा मानवाधिकारों के हनन के उदाहरणों पर चर्चा के लिए एक सम्मेलन सोमवार को तेहरान में आयोजित हुआ जिसमें फिलिस्तीन, इराक़, लेबनान, सीरिया, बहरैन, नाइजेरिया, जापान और कई अन्य इस्लामी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।(Q.A.)