जैक स्ट्रॉः ट्रम्प को अंतरराष्ट्रीय मामलों की समझ नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38390-जैक_स्ट्रॉः_ट्रम्प_को_अंतरराष्ट्रीय_मामलों_की_समझ_नहीं_है
ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ ने कहा है कि जेसीपीओए को सुरक्षित रखना, यूरोप और अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१७ २२:२७ Asia/Kolkata
  • जैक स्ट्रॉः ट्रम्प को अंतरराष्ट्रीय मामलों की समझ नहीं है

ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ ने कहा है कि जेसीपीओए को सुरक्षित रखना, यूरोप और अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है।

ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री ने लंदन और तेहरान के रिश्तों को मज़बूत बताते हुए कहा, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक मामलों की सही समझ नहीं है।

स्ट्रॉ ने कहा कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री थेरेसा मे को चाहिए कि वे वाशिंगटन के सामने ईरान और जेसीपीओए के बारे में ब्रिटिश पक्ष का बचाव करें।

ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री ने 6 मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध पर खेद जताते हुए कहा कि ट्रम्प प्रशासन की यह नीति स्वीकार्य नहीं है। msm