आतंकवादी अपनी पराजय छिपाने का प्रयास कर रहे हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38406-आतंकवादी_अपनी_पराजय_छिपाने_का_प्रयास_कर_रहे_हैंः_ईरान
ईरान ने दमिश्क़ में होने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवादी तत्व अपनी विफलता और पराजय को छिपाने के लिए सीरियाई जनता से बदला ले रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१७ ११:३४ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी अपनी पराजय छिपाने का प्रयास कर रहे हैंः ईरान

ईरान ने दमिश्क़ में होने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवादी तत्व अपनी विफलता और पराजय को छिपाने के लिए सीरियाई जनता से बदला ले रहे हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि जब भी आतंकवादियों को राजनैतिक व सामरिक मोर्चे पर पराजय होती है, तो वह सीरिया के निहत्थी जनता पर आत्मघाती हमले करके अपनी विफलता को छिपाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि सीरिया में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहे हैं और इस प्रकार की पाश्विक कार्यवाहियों से इन तत्वों के शैतानी  षड्यंत्र सफल नहीं होंगे।

ज्ञात रहे कि बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में दो अलग अलग स्थानों पर आत्मघाती हमलों में दर्जनों लोग हताहत व घायल हो गये। पहला धमाका न्यायपालिका भवन के सामने हुब जो शहर के केन्द्र में स्थित है।

इस हमले में 31 लोग हताहत और 61 अन्य घायल हो गये थे। इसके थोड़ी देर बाद एक और आत्मघाती हमलावर ने रबवा नामक क्षेत्र में स्थित रेस्त्रां में स्वयं को धमाके से उड़ा लिया जिसमें कई लोग हताहत व घायल हो गये। 

सीरिया के मामलें में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डि मिस्तूरा ने भी इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। (AK)