सऊदी कूटनीति ने क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38496-सऊदी_कूटनीति_ने_क्षेत्र_में_अस्थिरता_बढ़ा_दी_हैः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के ईरानी विरोधी बयान पर कहा है कि आले सऊद की भ्रमित और झूठ पर आधारित कूटनीति ने क्षेत्र में युद्ध और अस्थिरता की आग भड़काई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ ०५:११ Asia/Kolkata
  • सऊदी कूटनीति ने क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी हैः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के ईरानी विरोधी बयान पर कहा है कि आले सऊद की भ्रमित और झूठ पर आधारित कूटनीति ने क्षेत्र में युद्ध और अस्थिरता की आग भड़काई है।

बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र की हालिया कठिन परिस्थितियों में सऊदी अरब ने न केवल यह है कि शांति व स्थिरता की स्थापना में कोई मदद नहीं की है बल्कि उसने सीरिया में आतंकी गुटों का समर्थन करके और यमन के विरुद्ध लड़ाई छेड़ कर क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता की आग भड़का दी है। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के युवराज के उत्तराधिकारी और रक्षा मंत्री मुहम्मद बिन सलमान ने शुक्रवार को वाॅशिंग्टन में अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मेटिस से मुलाक़ात में दावा किया था कि ईरान की ओर से, जो आतंकियों का समर्थन करता है, क्षेत्र और संसार को ख़तरा है।

 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि मुहम्मद बिन सलमान की भ्रमित और झूठ पर आधारित कूट नीति इस हद तक बढ़ चुकी है कि कि वे क्षेत्र के अन्य देशों पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगा रहे हैं जबकि उनका देश यमन के निहत्थे लोगों पर चढ़ाई किए हुए है, सीरिया में भयव आतंक का प्रतीक बन चुका है और बहरैन व अन्य देशों में भी आतंक फैला रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष और क्षेत्र में शांति व स्थिरता स्थापि करने के प्रयास क्षेत्र के सभी देशों के संकल्प और सार्वजनिक सहयोग के बिना संभव नहीं हैं और ईरान इस मार्ग में एक शांतिप्रेमी व सक्रिय देश के रूप में हर प्रकार के क्षेत्रीय सहयोग के लिए तैयार है। (HN)