यूरोप के लिए ईरान के तेल निर्यात में वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38516-यूरोप_के_लिए_ईरान_के_तेल_निर्यात_में_वृद्धि
ईरान के उप पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में ईरान यूरोप को प्रतिदिन पांच लाख बैरल तेल निर्यात करता है और अगले दो महीने में यह संख्या बढ़कर आठ लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ १२:४८ Asia/Kolkata
  • यूरोप के लिए ईरान के तेल निर्यात में वृद्धि

ईरान के उप पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में ईरान यूरोप को प्रतिदिन पांच लाख बैरल तेल निर्यात करता है और अगले दो महीने में यह संख्या बढ़कर आठ लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगी।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार,  ईरान के उप पेट्रोलियम मंत्री अली कारदर ने ईरान के तेल उत्पादन में वृद्धि के बारे में कहा कि 20 अप्रैल 2017 के अंत तक ईरान का तेल उत्पादन चालीस लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगा।

श्री कारदर ने यह बयान करते हुए कि फ़रवरी 2017 में ईरान के कच्चे तेल का निर्यात औसतन प्रतिदिन 22 लाख 98 हज़ार बैरल प्रतिदिन था, कहा कि यदि कार्यक्रम इसी प्रकार चलता रहा और कच्चे तेल के निर्यात का स्तर बढ़ गया तो कच्चे तेल और गैस निर्यात में भी वृद्धि होगी और यह संख्या तीस लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। उनका कहना थाकि रूसी, जर्मन, फ़्रांसीसी और जापानी कंपनियों ने ईरान के आज़ादगान तेल के कुओं के अध्ययन के बारे में विभिन्न योजनाएं पेश की हैं। (AK)