हज़रत फ़ातेमा का शुभ जन्मदिन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38580-हज़रत_फ़ातेमा_का_शुभ_जन्मदिन
ईरान सहित पूरे विश्व में आज पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शुभ जन्मदिन मनाया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१७ १२:४९ Asia/Kolkata
  • हज़रत फ़ातेमा का शुभ जन्मदिन

ईरान सहित पूरे विश्व में आज पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शुभ जन्मदिन मनाया जा रहा है।

हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर पूरे ईरान में उत्सव मनाए जा रहे हैं।  पूरे देश में शनिवार की शाम से ही कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है।

पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ईरान में सबसे बड़ा आयोजन इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े पर किया गया।  इस समारोह के लिए इमाम रज़ा के रौज़े को बहुत सुन्दर ढंग से सजाया गया है इसके अतिरिक्त मशहद नगर को भी सुसज्जित किया गया है।

इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े पर होने वाले समारोह में वक्ताओं ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कवियों ने उनकी प्रशंसा में कवताएं पढ़ीं।

ईरान में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस को मदर-डे के रूप में मनाया जाता है।