जनरल क़ासिम सुलेमानी को मिली ईदी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38772-जनरल_क़ासिम_सुलेमानी_को_मिली_ईदी
ईरान के लोकप्रिय जनरल क़ासिम सुलेमानी को एक मां ने ईदी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०१७ १२:५२ Asia/Kolkata
  • जनरल क़ासिम सुलेमानी को मिली ईदी

ईरान के लोकप्रिय जनरल क़ासिम सुलेमानी को एक मां ने ईदी दी है।

पूरे ईरान में नए ईरानी साल नौरोज़ को बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। नौरोज़ में जहां एक तरफ़ बहुत सारे रीतियां हैं उन्हीं में एक रीति है बड़ों द्वारा अपने छोटों को ईदी देना। इस्लामी जगत के प्रतिपरोध आंदोलनों में युवाओं के दिल की धड़कन, जनरल क़ासिम सुलेमानी हमेशा की तरह इस साल भी नौरोज़ के अवसर पर शहीदों के परिजनों से मुलाक़ात करने पहुंचे थे, जहां एक शहीद की मां ने उनको ईदी दी। ईदी पाकर जनरल क़ासिम सुलेमानी भावुक हो गए और इससे वे ख़ुश भी बहुत हुए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस बार जनरल क़ासिम सुलेमानी नौरोज़ के अवसर पर ईरान के उपराष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी की माँ से मिलने पहुंचे थे। इसहाक़ जहांगीरी के दो भाई याक़ूब जहांगीरी और मोहम्मद जहांगीरी, ईरान पर थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध में शहीद हुए थे।

उपराष्ट्रपति जहांगीर ने उपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है कि "जब क़ासिम सुलेमानी मेरी माँ से मिलने आए तो मैंने अपनी माँ से पूछा कि आप जनरल को कितना चाहती हैं?  तो वह बोलीं कि बहुत ज़यादा" इस्हाक़ जहांगीरी ने आगे लिखा है कि "मेरी माँ जनरल क़ासिम के साथ वैसे ही पेश आ रही थीं जैसे वह अपने बच्चों के साथ पेश आती हैं और उन्होंने जनरल सुलेमानी को ईदी भी दी"।

ईरान के उपराष्ट्रपति जहांगीरी ने अपनी इंस्टाग्राम की पोस्ट में यह भी लिखा है कि जनरल क़ासिम सुलेमानी ईरान में एक राष्ट्रीय हीरो के रूप में पहचाने जाते हैं। (RZ)