अमरीकी कांग्रेस में ईरान विरोधी बिल पेश
Mar २४, २०१७ ०६:५० Asia/Kolkata
अमरीकी कांग्रेस में कुछ रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट सदस्यों ने गुरुवार को ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर परमाणु प्रतिबंधों में वृद्धि का एक प्रस्ताव पेश किया है।
अमरीकी कांग्रेस के इन सदस्यों का कहना है कि इस प्रस्ताव को इस तरह से तैयार किया गया है कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में होने वाले परणामु समझौते से इसका टकराव नहीं हो।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान विरोधी इस प्रस्ताव को 14 रिपब्लिकन और डेमोक्रेट संसद सदस्यों ने मिलकर तैयार किया है।
अमरीकी कांग्रेस के इन सदस्यों ने ईरान के ख़िलाफ़ आतंकवाद के समर्थन और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को दोहराया है और मिसाइल कार्यक्रम के उद्देश्यों को को ख़तरनाक बताया है। msm
टैग्स