अमरीकी कांग्रेस में ईरान विरोधी बिल पेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38808-अमरीकी_कांग्रेस_में_ईरान_विरोधी_बिल_पेश
अमरीकी कांग्रेस में कुछ रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट सदस्यों ने गुरुवार को ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर परमाणु प्रतिबंधों में वृद्धि का एक प्रस्ताव पेश किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१७ ०६:५० Asia/Kolkata
  • अमरीकी कांग्रेस में ईरान विरोधी बिल पेश

अमरीकी कांग्रेस में कुछ रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट सदस्यों ने गुरुवार को ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर परमाणु प्रतिबंधों में वृद्धि का एक प्रस्ताव पेश किया है।

अमरीकी कांग्रेस के इन सदस्यों का कहना है कि इस प्रस्ताव को इस तरह से तैयार किया गया है कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में होने वाले परणामु समझौते से इसका टकराव नहीं हो।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान विरोधी इस प्रस्ताव को 14 रिपब्लिकन और डेमोक्रेट संसद सदस्यों ने मिलकर तैयार किया है।

अमरीकी कांग्रेस के इन सदस्यों ने ईरान के ख़िलाफ़ आतंकवाद के समर्थन और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को दोहराया है और मिसाइल कार्यक्रम के उद्देश्यों को को ख़तरनाक बताया है। msm