अगले चुनावों में एक फिर जनता की भरपूर उपस्थिति होगीः इमामे जुमा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38830-अगले_चुनावों_में_एक_फिर_जनता_की_भरपूर_उपस्थिति_होगीः_इमामे_जुमा
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने अगले राष्ट्रपति और नगर परिषद के चुनावों में जनता की अधिक से अधिक उपस्थिति की आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१७ १२:५६ Asia/Kolkata
  • अगले चुनावों में एक फिर जनता की भरपूर उपस्थिति होगीः इमामे जुमा

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने अगले राष्ट्रपति और नगर परिषद के चुनावों में जनता की अधिक से अधिक उपस्थिति की आवश्यकता पर बल दिया है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम काज़िम सिद्दीक़ी ने अलग 19 मई को ईरान में होने वाले संसदीय चुनाव और नगर परिषद के चुनावों में जनता की अधिक से अधिक उपस्थिति पर बल देते हुए कहा कि चुनाव में जनता की भरपूर उपस्थिति ईरान की इस्लामी क्रांति की पहचान को और और अधिक मज़बूत बनाएगी।

काज़िम सिद्दीक़ी ने नमाज़े जुमा के अपने भाषण में नये हिजरी शम्सी वर्ष के आगमन पर बधा्ई देते हुए संसदीय और नगर परिषद के चुनावों का उल्लेख किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था में चुनाव को हमेशा एक मुख्य स्तंभ की हैसियत प्राप्त रही है क्योंकि इस्लामी व्यवस्था का आधार लोकतंत्र और जनता के इरादे का प्रतीक है।

तेहरान के इमामे जुमा ने विभिन्न आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में ईरानी जनता के शत्रुओं के षड्यंत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुश्मनों का प्रयास है कि वह सांस्कृतिक हमलों, आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों के माध्यम से जनता को इस्लामी व्यवस्था से निराश करें किन्तु ईरान की क्रांतिकारी जनता हमेशा से इस्लामी क्रांति के मूल्यों पर प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंनेक हा कि ईरानी जनता कभी भी दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेगी और ईरान समस्त क्षेत्रों में अपनी एकता को मज़बूत करके विकास और प्रगति का मार्ग जारी रखेगा। (AK)