नए अमरीकी प्रतिबंधों पर ईरान की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38936-नए_अमरीकी_प्रतिबंधों_पर_ईरान_की_प्रतिक्रिया
ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि जेसीपीओए के उल्लंघन की स्थिति में हमारी प्रतिक्रिया बहुत तेज़ होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ १२:०४ Asia/Kolkata
  • नए अमरीकी प्रतिबंधों पर ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि जेसीपीओए के उल्लंघन की स्थिति में हमारी प्रतिक्रिया बहुत तेज़ होगी।

इस्हाक़ जहांगीर ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के संभावित नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया में कहा कि यदि यह प्रतिबंध, जेसीपीओ के विरुद्ध न भी हों तो इससे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी साख ख़राब होगी।  उन्होंने कहा कि इस विषय की ईरान के विदेशमंत्रालय में समीक्षा की जा रही है और यदि इससे जेसीपीओए का उल्लंघन होता है कि तो फिर तेहरान की प्रतिक्रिया बहुत तेज़ होगी।

ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिरोध अर्थव्यवस्था को लागू करके ईरान की अर्थव्यवस्था दिन-प्रतिदिन सुधरती जा रही है।  उन्होंने कहा कि एकता के सहारे ईरानी राष्ट्र ने अबतक के सबसे बड़े प्रतिबंधों का डटकर मुक़ाबला किया है।

उल्लेखनीय है कि ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाने के उद्देश्य से अमरीका के रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स दलों ने सीनेट में एक मसौदा पेश किया है।