राष्ट्रपति रूहानी रूस के आज होंगे रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38974-राष्ट्रपति_रूहानी_रूस_के_आज_होंगे_रवाना
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के अधिकारिक निमंत्रण पर सोमवार को रूस की यात्रा पर आज रवाना होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१७ ०५:१६ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी रूस के आज होंगे रवाना

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के अधिकारिक निमंत्रण पर सोमवार को रूस की यात्रा पर आज रवाना होंगे।

रूसी अधिकारियों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी 28 मार्च को रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से भेंटवार्ता करेंगे। इस मुलाक़ात में ऊर्जा और यातायात के बड़े समझौतों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने भी रविवार को राष्ट्रपति रूहानी की रूस यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा के दौरान क़ानूनी व न्यायिक, यातयात, तकनीक व संपर्क, विद्युत, ऊर्जा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दस समहति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

श्री क़ासिमी ने कहा कि ईरान और रूस के मध्य संबंधों को और अधिक बेहतर करने की बहुत अधिक क्षमताएं पायीं जाती हैं और दोनों देशों के नेता समस्त क्षेत्रों में संबंधों को विस्तृत करने और संबंधों को और अधिक बेहतर करने का आवश्यक इरादा रखते हैं।

इसी मध्य अमरीकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने मास्को - तेहरान संबंधों के बारे में लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति के मास्को यात्रा से पता चलता है कि मास्को के लिए ईरान कितना महत्वपूर्ण है। (AK)