रूस हमारे सैन्य अड्डे प्रयोग कर सकता हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39046-रूस_हमारे_सैन्य_अड्डे_प्रयोग_कर_सकता_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर रूस, हमारे सैन्य अड्डों का प्रयोग कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०१७ ११:३१ Asia/Kolkata
  • रूस हमारे सैन्य अड्डे प्रयोग कर सकता हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर रूस, हमारे सैन्य अड्डों का प्रयोग कर सकता है।

जवाद ज़रीफ़ ने रोएटर समाचार एजेन्सी से बात करते हुए कहा है कि सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में रूस, आवश्यकता पड़ने पर कभी-कभी ईरान के सैन्य अड्डों को प्रयोग कर सकता है।

ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान में रूस का कोई सैन्य ठिकाना नहीं है इसीलिए आवश्यकता पड़ने पर ही रूस, ईरान के सैन्य अड्डों का प्रयोग कर सकता है।  आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में रूस और सीरिया के बीच अच्छा सहयोग रहा है।  दोनो देश पिछले 18 महीनों के दौरान सीरिया संकट के समाधान में परस्पर सहयोग करते आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सीरिया में दाइश के विरुद्ध संघर्ष के अन्तर्गत रूस ने पिछले साल ईरान के हमदान सैन्य अड्डे के प्रयोग की अनुमति मांगी थी।  द्वतीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी देश ने ईरान से उसके सैन्य अड्डा प्रयोग करने की बात कही थी।