पश्चिम एशिया में ईरान सबसे सुरक्षित देश हैःलारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39210-पश्चिम_एशिया_में_ईरान_सबसे_सुरक्षित_देश_हैःलारीजानी
आज ईरान की सुरक्षा शहीदों की होशियारी और उनके बलिदान की ऋणी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ ०४:५१ Asia/Kolkata
  • पश्चिम एशिया में ईरान सबसे सुरक्षित देश हैःलारीजानी

आज ईरान की सुरक्षा शहीदों की होशियारी और उनके बलिदान की ऋणी है।

ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के संसद सभापति डॉक्टर अली लारीजानी ने गुरूवार की रात को अलबुर्ज़ प्रांत के कोहसार नगर में ईरान में मौजूद सुरक्षा की ओर संकेत किया और क्षेत्रीय मामलों के प्रति होशियारी पर बल देते हुए कहा कि ईरान पश्चिम एशिया के अशांत क्षेत्र में सबसे सुरक्षित देश है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि आज ईरान की सुरक्षा शहीदों की होशियारी और उनके बलिदान की ऋणी है।

ज्ञात रहे कि नये ईरानी वर्ष के आरंभ से ईरान के संसद सभापति डॉक्टर अली लारीजानी अलबुर्ज़ प्रांत की यात्रा पर हैं और वहां पर वह स्थानीय जिम्मेदारों, लोगों और शहीदों के परिजनों से भेंट करके क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की समीक्षा कर रहे हैं। MM