ईरान में पहले हवाई रेस्टोरेंट का उद्घाटन हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39212-ईरान_में_पहले_हवाई_रेस्टोरेंट_का_उद्घाटन_हो_गया
इस रेस्टोरेंट का भार साढ़े 6 टन है और यह 80 मीटर ऊंचाई तक जा सकता है और एक बार में इसमें 28 व्यक्तियों का स्वागत किया जा सकता है और इसमें 10 सेवा कर्मी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ ०६:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान में पहले हवाई रेस्टोरेंट का उद्घाटन हो गया

इस रेस्टोरेंट का भार साढ़े 6 टन है और यह 80 मीटर ऊंचाई तक जा सकता है और एक बार में इसमें 28 व्यक्तियों का स्वागत किया जा सकता है और इसमें 10 सेवा कर्मी हैं।

ईरान के पवित्र नगर मशहद में पहले हवाई रेस्टोरेंट का उद्घाटन हो गया। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पवित्र नगर मशहद के शान्दीज़ नामक क्षेत्र में पहले हवाई रेस्टोरेंट का उद्घाटन हो गया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस रेस्टोरेंट का भार साढ़े 6 टन है और यह 80 मीटर ऊंचाई तक जा सकता है और एक बार में इसमें 28 व्यक्तियों का स्वागत किया जा सकता है और इसमें 10 सेवा कर्मी हैं।

ईरान में पर्यटन, हस्त उद्योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के सहायक सईद शीर कूवन्द ने गत रात्रि इस हवाई रेस्टोरेंट के उद्घाटन भाषण में कहा कि ईरान में पर्यटन उद्योग को रोज़गार उत्पन्न करने के परिप्रेक्ष्य में भूमिका निभानी चाहिये और इस उद्योग को चाहिये कि वह वास्तविक अर्थों में पैदावार, रोज़गार और आमदनी की दिशा में कदम उठाये।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान में सैर- सपाटे और यात्रा की भूमि प्रशस्त करके पैदावार और रोज़गार को व्यवहारिक बनाने के परिप्रेक्ष्य में पर्यटन प्रतिष्ठानों को विस्तृत करना चाहिये। MM