पाकिस्तानः पाराचनार में आतंकी हमला, ईरान ने कड़ी आलोचना की।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39252-पाकिस्तानः_पाराचनार_में_आतंकी_हमला_ईरान_ने_कड़ी_आलोचना_की
ईरान के विदेशमंत्रालय ने पाराचनार में नमाज़ियों पर आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है और पाकिस्तानी सरकार , जनता और हमले से प्रभावित होने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ २०:३४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानः पाराचनार में आतंकी हमला, ईरान ने कड़ी आलोचना की।

ईरान के विदेशमंत्रालय ने पाराचनार में नमाज़ियों पर आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है और पाकिस्तानी सरकार , जनता और हमले से प्रभावित होने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि जब तक कुछ लोग, बातचीत की जगह, ज़ोर ज़बरदस्ती और बल को अपने मक़सद के लिए इस्तेमाल करेंगे और क्षेत्र के कुछ देश अपने हितों को असुरक्षा व आतंकवाद व चरमपंथ के प्रसार में देखेंगे, उस वक्त तक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना संभव नहीं है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि क्षेत्र और विश्व में आतंकवाद का सफाया, चरमपंथ के समर्थकों को हर तरह से रोकने और विश्व भर के देशों के मध्य सामूहिक  व सच्चे सहयोग के बिना संभव नहीं है। 

याद रहे शुक्रवार को पाकिस्तान के पाराचनार में शिया मुसलमानों के इमामबाड़े में एक आतंकवादी हमले में कम से कम 22 लोग शहीद और 70 अन्य घायल हो गये। 

 पाकिस्तानी तालेबान  की एक शाखा जमाअतुल अहरार ने वीडियो  संदेश में पाराचनार बम धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।(Q.A.)