पवित्र नगर मशहद में भूकंप, 2 हताहत 7 घायल + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39486-पवित्र_नगर_मशहद_में_भूकंप_2_हताहत_7_घायल_वीडियो
ईरान के पवित्र नगर मश्हद में आने वाले भूकंप में कम से कम दो लोग मारे गए और सात अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०१७ ०९:१८ Asia/Kolkata

ईरान के पवित्र नगर मश्हद में आने वाले भूकंप में कम से कम दो लोग मारे गए और सात अन्य घायल हुए।

ईरान के पूर्वोत्तर में स्थित खुरासाने रज़वी प्रांत के पवित्र नगर मशहद में स्थानीय समय के अुनसार सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर भूकंप आया।

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई।   और यह आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आया।

यह भूकंप पवित्र नगर मशहद के दक्षिण पूर्व में स्थित सफेदसंग क्षेत्र के आसपास आया ।  इस भूकंप का केन्द्र ज़मीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

पवित्र नगर मशहद में भूकंप के बाद कम से कम 18 बार झटके या आफ़टर शाक्स महसूस किये गये।

भूकंप प्रभावितों की सहायता में राहत दल व्यस्त हैं। MM