आतंकवाद सभी धर्मों के अनुयाइयों और मनुष्यों के लिए ख़तरा हैः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39822-आतंकवाद_सभी_धर्मों_के_अनुयाइयों_और_मनुष्यों_के_लिए_ख़तरा_हैः_लारीजानी
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने मिस्र के संसद सभापति के नाम अपने संदेश में आतंकवाद को समस्त ईश्वरीय धर्मों के अनुयाइयों के लिए ख़तरनाक बताया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १०, २०१७ २०:२८ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद सभी धर्मों के अनुयाइयों और मनुष्यों के लिए ख़तरा हैः लारीजानी

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने मिस्र के संसद सभापति के नाम अपने संदेश में आतंकवाद को समस्त ईश्वरीय धर्मों के अनुयाइयों के लिए ख़तरनाक बताया।

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने सोमवार को मिस्र के संसद सभापति अली अब्दुल आल सैयद अहमद  के नाम अपने संदेश में मिस्र में होने वाले हालिया बम धमाकों की निंदा करते हुए मिस्र की जनता और सरकार को सांत्वना देते हुए कहा कि आतंकवाद, समस्त ईश्वरीय धर्मों के अनुयाइयों और मनुष्य के लिए ख़तरा हैं और यह ख़तरनाक प्रक्रिया समस्त ईश्वरीय शिक्षाओं और मान्यताओं के विपरीत है।

डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि क्षेत्र की वर्तमान दुखद परिस्थिति में पहले से अधिक आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए देशों के मध्य निकट सहयोग और संपर्क की आवश्यकता का आभास किया जा रहा है।

ईरान के संसद सभापति ने अपने इस संदेश में बल दिया कि ईरानी राष्ट्र जो स्वयं आतंकवाद की बलि चढ़ा है, आतंकवाद से संघर्ष में महान मिस्री जनता के साथ खड़ा है।

ज्ञात रहे कि मिस्र में सोमवार को चार बम धमाकों में होने वाले बम धमाके में दसियों लोग हताहत और घायल हुए थे। इन हमलों में ईसाइयों के चर्च को निशाना बनाया गया था जबकि तीसरा धमाका पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में हुआ था और चौथा धमाका सीना प्रायद्वीप में पुलिस वैन को निशाना बनाकर कर किया गया था। (AK)