ईरान, राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन आरंभ
ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह से नामांकन आरंभ हो गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 11 अप्रैल की सुबह से नामांकन आरंभ हो गया जो शनिवार 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। नामांकन पत्र तेहरान स्थित गृहमंत्रालय में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक भरे जाएंगे।
ईरान के संविधान की धारा 115 तथा राष्ट्रपति चुनाव के क़ानून के अनुच्छेद 35 के आधार पर जिन लोगों में शर्तें पायी जाती हैं वह स्वेच्छा से नामांकन पत्र भर सकते हैं और राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले सकते हैं।
मूल रूप से ईरानी होना, ईरान का नागरिक हो, युक्तिकर्ता तथा प्रबंधक हो, अतीत अच्छा हो, ईरान के आधिकारिक धर्म का अनुयायी, मोमिन, अमानतदार तथा इस्लामी गणतंत्र ईरान के सिद्धांतों पर विश्वास रखना वाला हो, ईरान में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की मुख्य शर्तें हैं। जिन लोगों में यह शर्तें पायी जाती हैं वह तेहरान के चुनाव आयोग में अपना नामांकन पत्र भरकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं।
ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही नगर परिषद के पांचवें चरण का मतदान, तथा दसवीं संसद का पहला मध्यावधि चुनाव 19 मई को आयोजित होंगे। (AK)