ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39838-ईरान_में_राष्ट्रपति_चुनाव_के_लिए_प्रत्याशियों_का_नामांकन_शुरू
इस्लामी गणतंत्र ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन मंगलवार से आरंभ हो गया है। प्रत्याशियों के पास इस चुनाव में भाग लेने के लिए गुरुवार तक नामांकन कराने का समय है। 12वें राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार 19 मई को नगर व ग्रामीण परिषदों के पांचवें चरण के और संसद के मध्यावधिक चुनाव के साथ आयोजित होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१७ ०९:५९ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन मंगलवार से आरंभ हो गया है। प्रत्याशियों के पास इस चुनाव में भाग लेने के लिए गुरुवार तक नामांकन कराने का समय है। 12वें राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार 19 मई को नगर व ग्रामीण परिषदों के पांचवें चरण के और संसद के मध्यावधिक चुनाव के साथ आयोजित होंगे।

ईरान का अगला राष्ट्रपति, संविधान की विशेषज्ञ परिषद की ओर से योग्यता की पुष्टि किए जाने वाले प्रत्याशियों के बीच प्रतिस्पर्धा के बाद जनता निर्वाचित करेगी। अब देखना यह है कि कितने प्रत्याशी मैदान में आते हैं और कौन सा प्रत्याशी अधिक समग्र और व्यापक कार्यक्रम पेश करके जनता के अधिक से अधिक मत हासिल करता है। अब सवाल यह है कि लोगों को अपने निर्वाचित राष्ट्रपति से क्या अपेक्षाएं हैं? और क्या राष्ट्रपति रूहानी एक बार फिर राष्ट्रपति पद प्राप्त करने में सफल होंगे?

 

ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव एेसे हालात में आयोजित हो रहे हैं कि आर्थिक समस्याएं, शत्रुओं की धमकियां और ईरानी राष्ट्र की प्रगति के मार्ग में मौजूद रुकावटें, गंभीर चुनौतियां समझी जा रही हैं। इस आधार पर रोज़गार की स्थिति में बेहतरी, उत्पादन व पूंजीनिवेश में वृद्धि, समाज में पूंजी का उचित आवंटन, उत्पादन और पैदावार का समर्थन और अर्थव्यवस्था में असमानता की समाप्ति एेसी बातें हैं जो इन चुनावों के परिणामों के निर्धारण में बड़ी अहम हैं।

 

देश के संचालन और देश के अहम मामलों में फ़ैसला करने वाली अहम हस्ती और कार्यपालिका के प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति की निर्णायक और संवेदनशील भूमिका है। इस आधार पर हर बार नया राष्ट्रपति काल शुरू होते ही नई सरकार आर्थिक मामलों और विदेशी संबंधों के बारे में रणनीतियों को प्राथमिकता देती है। ईरानी राष्ट्र को चुनाव में मुख्य निर्णायक के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति से अपेक्षा है कि वे एेसी परिस्थितियां बनाए कि जिससे देश की राजनैतिक व प्रशासनिक व्यवस्था और मज़बूत हो ताकि एक सार्थक व संगठित कार्यक्रम के माध्यम से देश के टिकाऊ विकास को सुनिश्चित बनाया जा सके। (HN)