ईरान में नामांकन का पहला दिन, 130 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39864-ईरान_में_नामांकन_का_पहला_दिन_130_प्रत्याशियों_ने_भरे_पर्चे
ईरान के चुनाव आयोग ने कहा है कि 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 130 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१७ १८:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान में नामांकन का पहला दिन, 130 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

ईरान के चुनाव आयोग ने कहा है कि 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 130 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के मुख्य चुनाव आयुक्त अली पूरअली मुतलक़ ने स्वेच्छा से नामांकन पत्र भरने वालों की बड़ी संख्या की ओर संकेत करते हुए कहा कि अभी तक 130 प्रत्याशियों ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पर्चे भरे हैं जिनमें छह महिलाएं हैं।

ज्ञात रहे कि तेहरान में गृहमंत्री के आदेश से चुनाव आयोग में मंगलवार की सुबह से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई जो शनिवार तक जारी रहेगी।

ईरान के संविधान की धारा 115 तथा राष्ट्रपति चुनाव के क़ानून के अनुच्छेद 35 के आधार पर जिन लोगों में शर्तें पायी जाती हैं वह स्वेच्छा से नामांकन पत्र भर सकते हैं और राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले सकते हैं।

12वें राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार 19 मई को नगर व ग्रामीण परिषदों के पांचवें चरण के और संसद के मध्यावधिक चुनाव के साथ आयोजित होंगे। (AK)