सीरिया पर अमरीकी हमला, अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन हैः इमामे जुमा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40022-सीरिया_पर_अमरीकी_हमला_अंतर्राष्ट्रीय_क़ानून_का_उल्लंघन_हैः_इमामे_जुमा
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका का हमला, समस्त अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विपरीत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०१७ १३:३६ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर अमरीकी हमला, अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन हैः इमामे जुमा

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका का हमला, समस्त अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विपरीत है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी की इमामत में अदा की गयी।  उन्होंने रासायनिक हथियारों के प्रयोग का निराधार दावा करके सीरिया पर अमरीका के हमलों की निंदा की और कहा कि सीरिया पर अमरीका का एकपक्षीय हमला, वह भी  झूठे दावों की बुनियाद पर अंतर्राष्ट्रीय नियमों और सिद्धांतों के विपरीत है और दुनिया के देशों को चाहिए कि वह इस प्रकार के हमलों को दोहराए जाने की रोकथाम करें।

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि ईरान की जनता और सशस्त्र सेनाएं अपने ईमान और क्षमताओं पर भरोसा करके दुश्मन के हर हमले का एेसा मुंहतोड़ जवाब देंगी कि वह हमेशा पछताएगा।

तेहरान के इमामे जुमा ने यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के पाश्विक हमलों पर संयुक्त राष्ट्र संघ सहित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की चुप्पी पर निंदा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आले सऊद और उनके घटकों को यमन के निहत्थे नागरिकों के जनसंहार का जवाब मिलेगा।

उन्होंने ईरान में शीघ्र ही राष्ट्रपति और नगर परिषद के चुनावों में जनता की व्यापक उपस्थिति को देश की संप्रभुता और शक्ति तथा दुश्मनों की निराशा का कारण बताया और कहा कि चुनाव में ईरानी जनता की अधिक से अधिक उपस्थिति का अर्थ, इस्लामी क्रांति की उमंगों और इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति ईरानी जनता की प्रतिबद्धता है। (AK)