ईरान में चुनावः राष्ट्रपति रूहानी और रईसी ने नामांकन पत्र भरा
ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामकंन पत्र भरने की अवधि की समाप्ति से एक दिन पहले, ईरान के वर्तमान राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रुहानी और इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े और उससे संबंधित संस्थाओं के प्रमुख सैयद इब्राहीम रईसी ने नामकंन पत्र भरा।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपना नामकंन पत्र भरने के बाद कहा कि आज से जेसीपीओए की सुरक्षा, ईरानी राष्ट्र का महत्वपूर्ण राजनीतिक व आर्थिक मुद्दा होगा।
उन्होंने कहा कि जिन सौतनों ने एक नवजात अर्थात परमाणु समझौते की हत्या का कई बार इरादा किया था वह इस बच्चे का अच्छी तरह से पालन पोषण नहीं कर सकतीं।
उन्होंने अपनी सरकार में ईरान की आर्थिक विकास और परमाणु क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख किया और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगर अगली बार भी वह चुने गये तो अपने मार्ग को जारी रखेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान की सुरक्षा को अपनी सरकार का एक उच्च लक्ष्य बताया और कहा कि आप सब देख रहे हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा की नज़र से युद्ध का खतरा टल गया है और आज हमारे नागरिक अशांत मध्य पूर्व में शांति व सुरक्षा में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
ईरान में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के एक अन्य प्रत्याशी सैयद इब्राहीम रईसी ने नामकंन पत्र भरने के बाद कहा कि हमारी व्यवस्था का आधार वोट हैं और यह हमारी व्यवस्था के लिए गौरव की बात है कि उनका वोट देख के भविष्य का निर्धारण करता है।
उन्होंने जनता की चिंताओं और देश की वर्तमान समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्या वर्तमान परिस्थितियोंं से निकलना संभव नहीं है? इस सवाल का जवाब यह है कि दलगत भावना से ऊपर उठ कर सोचा जाए और इस तरह से समस्याओं का निवारण संभव है।
याद रहे अब तक 860 से अधिक लोग आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए नामंकन पत्र भर चुके हैं।
ईरान में सोलहवें राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन आगामी 19 मई को होगा।
चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशियों के नामकंन की प्रक्रिया शनिवार को खत्म हो जाएगी। (Q.A.)